News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

ओवैसी का रामदेव पर पलटवार, कहा-हम अपनी इच्‍छा से मुसलमान हैं, किसी ने मजबूर नहीं किया

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमिन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसीने योगगुरु रामदेव के इस बयान पर आपत्ति व्यक्त कि कि भगवान राम न केवल हिंदुओं के बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज थे.

Share:

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमिन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसीने योगगुरु रामदेव के इस बयान पर आपत्ति व्यक्त कि कि भगवान राम न केवल हिंदुओं के बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज थे. ओवैसी ने कहा, ‘‘हम किसी की आस्था के विरुद्ध नहीं हैं. लेकिन दूसरों पर अपनी आस्था थोपना गलत है. ऐसी बातें संघ परिवार और आरएसएस द्वारा बार बार कही जाती हैं. हम बस इतना कहना चाहते हैं कि भारत में हम मुसलमान अपनी मर्जी से मुसलमान बने हैं.’’

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि किसी ने उनके पूर्वजों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर नहीं किया. बता दें कि योगगुरु रामदेव ने शुक्रवार को कहा था कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण का मुद्दा देश के गर्व से जुड़ा है. उन्होंने दावा किया था कि भगवान राम न केवल हिंदुओं के बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज थे.

हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा, ‘‘ऐसा कहकर आप क्या संदेश देना चाहते हैं. क्या भारत का संविधान बड़ा है या आपकी सोची बड़ी है? संविधान हमें उस धर्म का पालन करने की इजाजत देता है जिसका हम पालन करना चाहें. ’’

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा, ‘‘आप किसी की गलत छवि पेश कर रहे हैं.ऐसा आप क्यों कर रहे हैं?’’. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न को लेकर संसद में अपने बयान की हो रही आलोचना के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा, ‘‘मैं पूछना चाहूंगा कि इसमें गलत क्या है?’’ओवैसी ने कथित रुप कहा था कि भारतरत्न ब्राह्मणों और ऊंची जातियों का विशेष क्लब बन गया है.

यह भी पढ़ें-

यूपी-उत्तराखंड में जहरीली शराब से अबतक 77 की मौत, कुशीनगर में 46 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, छापेमारी जारी लापरवाही: डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान महिला के पेट में कथित तौर पर छोड़ी कैंची, मामला दर्ज ऐसा लगता है कि विपक्षी नेताओं के बीच मेरा मजाक उड़ाने का ओलंपिक हो रहा है- पीएम मोदी राहुल गांधी ने पीसीसी अध्यक्षों से कहा- बीजेपी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाएं, गिनवाएं सरकार की विफलता
Published at : 09 Feb 2019 10:17 PM (IST) Tags: Baba Ramdev
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Xप्लेन: बांग्लादेश का चीन से J-10CE फाइटर जेट खरीदने की तैयारी, क्यों भारत के लिए चिंता

Xप्लेन: बांग्लादेश का चीन से J-10CE फाइटर जेट खरीदने की तैयारी, क्यों भारत के लिए चिंता

नेशनल लॉ स्कूल ने कैंसिल किया दीक्षांत समारोह, CJI पर हुआ था विवाद

नेशनल लॉ स्कूल ने कैंसिल किया दीक्षांत समारोह, CJI पर हुआ था विवाद

ममदानी के विरोध पर RSS की प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले- 'भागवत का कार्यक्रम...'

ममदानी के विरोध पर RSS की प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले- 'भागवत का कार्यक्रम...'

BRICS Summit के लिए तैयार भारत, विदेश मंत्रालय ने बताया क्या है थीम?

BRICS Summit के लिए तैयार भारत, विदेश मंत्रालय ने बताया क्या है थीम?

यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में BJP को कहां नुकसान? सर्वे ने चौंकाया

यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में BJP को कहां नुकसान? सर्वे ने चौंकाया

टॉप स्टोरीज

अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों की तस्वीर आई सामने

अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों की तस्वीर आई सामने

धोनी को CSK में चाहिए 25 प्रतिशत हिस्सेदारी? पूर्व क्रिकेटर बोला- 3820 करोड़ रुपये...

धोनी को CSK में चाहिए 25 प्रतिशत हिस्सेदारी? पूर्व क्रिकेटर बोला- 3820 करोड़ रुपये...

‘बंदर’ से ‘बबीता रिपोर्टिंग’ तक, फ्राइडे को OTT पर रिलीज हो रहीं 9 धांसू फिल्में-सीरीज

‘बंदर’ से ‘बबीता रिपोर्टिंग’ तक, फ्राइडे को OTT पर रिलीज हो रहीं 9 धांसू फिल्में-सीरीज

नेपाल बाढ़ ग्राउंड रिपोर्ट: 'लाशें आ रही थी, बाजार बह गया'

नेपाल बाढ़ ग्राउंड रिपोर्ट: 'लाशें आ रही थी, बाजार बह गया'